ये हैं दुनिया के सबसे डरावने रेस्टोरेंट्स - फोटो : iStock |
डिनर इन स्काई- बेल्जियम
आपने कई रेस्टोरेंट में खाना खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी जमीन से 160 फीट की ऊंचाई पर डिनर किया है? अगर नहीं किया है तो हम एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बता रहे हैं जहां आप 160 फीट की ऊंचाई पर बैठकर डिनर कर सकते हैं। बेल्जियम में ये अनोखा रेस्टोरेंट है जहां पर क्रेन से लोगों को ऊपर ले जाया जाता है। इसके साथ ही ग्राहकों को कुर्सी से बांध दिया जाता है। यहां पर एक साथ 22 लोग बैठकर खाना खा सकते हैं। ऊपर से पूरा शहर नजर आता है।
डान्स ले नोयर, न्यूयॉर्क
अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के इस रेस्टोरेंट में लोगों को अंधेरे में खाना खिलाया जाता है। आप सोच रहे होंगे यहां कैंडल लाइट डिनर की सुविधा होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। यहां पर पूरी तरह से अंधेरा रहता है। यहां पर ग्राहकों को पूरी तरह से अजनबी लोगों के साथ बैठकर डिनर करना पड़ता है।
फोर्टेजा मेडिसिया- इटली
इटली का प्रसिद्ध रेस्टोरेंट ला फोर्टेजा एक किले में बनाया गया है। इस किले का निर्माण साल 1474 में किया गया था। यहां पर दुनिया की सबसे सुरक्षित जेल भी स्थित है। इस रेस्टोरेंट में कैदी खाना बनाते हैं और यहां पर खाना प्लास्टिक के बर्तनों में खिलाया जाता है। यह एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट है यहां पर खाना खाने के लिए हफ्तों पहले बुकिंग करनी पड़ती है। यहां खाना खाने वाले लोगों का कैदी पियानो बजाकर मनोरंजन करते हैं।
न्योताइमोरी, टोक्यो
जापान की राजधानी टोक्यो के इस रेस्टोरेंट में अजीबोगरीब ट्रेडिशन है। यहां पर न्यूड लड़की की बॉडी पर सुशी डिशेज रखी जाती हैं जिन्हें खाना होता है। सुशी ट्रेडिशन पूरी दुनिया में मशहूर है। खाने को इस तरह से रखा जाता है कि जैसे भोजन लड़के के शरीर का हिस्सा हो।
डिजॉस्टर कैफे- स्पेन
इस रेस्टोरेंट की थीम भूकंप रखी गई है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि यहां पर 7.8 तीव्रता का भूकंप आता रहता है। यहां के वेटस्टाफ सेफ्टी टोपी और अजीब टॉप पहनते हैं जबकि दूसरे स्टाफ का ड्रेस कोड बहुत गंदा कपड़ा होता है। यहां पर खाने और शराब की बारिश होती रहती है। यह रेस्टोरेंट स्पेन के सुंदर कोस्टा ब्रावा पर स्थित है।
If you any doubt, please let me know